मैहरे बना नगर पंचायतः बैठक में कांग्रेस नेताओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

आज दिनांक 28 नवंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय मैहरे में बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस ब्लॉक के प्रमुख सुनील कुमार पुरी (जिलाध्यक्ष), कांग्रेस महासचिव महेंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा (सचिव), कांग्रेस बलवीर सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत हनौगर मनीष शर्मा, अनीता बिष्ट, अजय असवाल, रमेश कुमार उपस्थित हुए।

सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने कस्बे के नगर पंचायत बनने पर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि नगर पंचायत बनने से शहर व आसपास की समस्याओं का बेहतर समाधान होगा। व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रूप से लागू किया जाएगा।

साथ ही विकास की नई योजनाओं का विस्तार होगा।व्यापारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पंचायत के गठन से पूरे इलाके का चहुँमुखी विकास और उत्थान होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *