आरोपियों ने घर से लौटते ही की लूटपाट

मंडी। पुलघराट में हुए गोलीकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से एडवांस भी मांगा था। इसमें पहले धनराशि देने और बाद में काम करने की बात कही गई थी। इसकी तस्दीक पुलिस पूछताछ में भी हुई है, लेकिन लूटपाट किन परिस्थितियों में की गई, यह फिलहाल पुलिस जांच में साफ नहीं हो पाया है।

शातिर किराये के कमरे से 3 मार्च से अपने घर गए थे और 19 मार्च को वापस आए थे। घर से लौटते ही 21 मार्च को घटना को अंजाम दे डाला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां विभिन्न बाजारों में संदिग्ध पाई गई हैं। दोनों लूट के इरादे से रैकी कर रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घर से वापसी में ही शातिर अपने साथ तमंचा लेकर आए हों। आरोपियों की सामने आई परिस्थितियों से शातिरों के धन इकट्ठा कर घर भागने या फिर धन जुटाने के लिए लूटपाट करने की मंशा जाहिर हो रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *