जोगिंदर नगर की शुभ लाई शुभ समाचार

जोगिंदर नगर की कुठहेड़ा पंचायत के छात्तरी गांव की शुभ ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से M.Sc. Physics में प्रथम प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान शुभ ने हिमाचल के राज्यपाल से यह सम्मान प्राप्त किया। शुभ की माता पवना देवी गृहणी हैं और पिता बलदेव ठाकुर शिक्षक हैं। इस उपलब्धि के लिए शुभ को तथा उनके परिजनों को हार्दिक बधाई। क्षेत्र में ख़ुशी की लहर, वहीं घर पर लगा बधाइयां देने वालों का ताँता!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *