सुख सम्मान निधि योजना में मिली एक अपात्र, वापस लिए 4500 रुपये, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है। 


हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है। विधानसभा सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने लिखित में यह जानकारी दी। कहा कि इस महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा पेंशन मिल रही है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, विपिन सिंह परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से यह सवाल पूछा गया था। शांडिल ने बताया कि योजना के तहत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को सुख सम्मान निधि देने का फैसला लिया गया है। जनवरी से नवंबर 2024 तक योजना के तहत कुल 808045 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए। 44924 पात्र महिलाओं को सुख सम्मान निधि के तहत 1500-1500 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में महिलाओं की संख्या 33,82,729 है।

जिलाआवेदनस्वीकृत मामले
बिलासपुर  484363254
चंबा616441353
किन्नौर7705309
लाहौल-स्पीति4611171
कांगड़ा17271015670
हमीरपुर501833452
सिरमौर766734128
सोलन51435591
ऊना806797280
मंडी1197753187
शिमला847283078
कुल80804544924

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *